CG News: मुख्यमंत्री साय ने ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच से की सौजन्य मुलाकात
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बर्नार्ड लिंच को बेल मेटल निर्मित धातु की प्रतिमा भेंट की।

विकास प्रयासों पर चर्चा
मुख्यमंत्री साय ने राज्य में चल रही विकास योजनाओं, विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल और पोषण सुधार के प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इन क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से इन योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारी
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल, सीनियर इकोनॉमिक रिसर्च अफसर सुश्री अनघा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

