Jashpur News: सीएम साय ने कुनकुरी नगर पंचायत को दी बड़ी सौगात, हर वार्ड में बनेंगी नई सड़कें
Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी नगर पंचायत के विकास के लिए 2 करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इस फंड से नगर के विभिन्न वार्डों में बीटी रोड सहित कई जरूरी निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

कई वार्डों में बनेंगी नई सड़कें
इस योजना के तहत वार्ड क्रमांक 01 से लेकर वार्ड 15 तक कई क्षेत्रों में बीटी रोड का निर्माण किया जाएगा। प्रमुख रूप से आद्या शंकर त्रिपाठी के घर से एसएलआरएम सेंटर, मंगल भवन से गिनाबहार मार्ग, लोयोला स्कूल से लाजरूस मिंज घर, मिनी गार्डन से जामटोली स्कूल और टॉकीज चौक से लंबीटोली तक सड़क निर्माण कार्य किए जाएंगे।
करोड़ों की लागत से होगा विकास कार्य
अलग-अलग वार्डों में सड़क निर्माण के लिए लाखों रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसमें कई प्रमुख मार्गों का निर्माण और सुधार शामिल है। कुल मिलाकर 2 करोड़ 44 लाख 94 हजार रुपये की राशि से नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा, इन सड़कों के निर्माण से नगर में आवागमन सुगम होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यह विकास कार्य क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
लोगों ने जताया आभार
स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत करते हुए आभार जताया है। उनका कहना है कि इस पहल से नगर के विकास को नई गति मिलेगी और रोजमर्रा की परेशानियां कम होंगी, यह स्वीकृति कुनकुरी नगर पंचायत के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे न केवल सड़कें बेहतर होंगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में विकास की नई राह भी खुलेगी।
