CG News: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली ग्रामीणों की तस्वीर, विकास की राह हुई आसान
CG News: जहां कभी बस की सुविधा नहीं थी, वहां अब बसों के पहुंचते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खुशी का माहौल है और शहरों तक पहुंच आसान हो गई है।

सफर हुआ आसान
पहले ग्रामीणों को पैदल या निजी साधनों से लंबा सफर तय करना पड़ता था, लेकिन अब बस सेवा शुरू होने से लोग समय पर स्कूल, बाजार और दफ्तर पहुंच पा रहे हैं।
महिलाओं को मिली बड़ी राहत
जशपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता निकुंज के अनुसार अब उन्हें काम पर जाने में काफी आसानी हो गई है, दशरथ भगत और मंगलराम जैसे ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से अब उन्हें बाजार और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होती।
विकास की दिशा में बड़ा कदम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस योजना से शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने और विकसित भारत की कल्पना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है।



