CG News: पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा बना चैंपियन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
CG News: फाइनल मुकाबले में झारखंड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बना ली, जिससे मुकाबला रोमांचक हो गया, दूसरे क्वार्टर में ओडिशा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए लगातार दो गोल दागे और मैच में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।
तीसरे क्वार्टर में बढ़त मजबूत
तीसरे क्वार्टर तक दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन ओडिशा ने एक और गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया।
अंतिम क्वार्टर में जीत पक्की
अंतिम क्वार्टर में ओडिशा ने एक और गोल दागते हुए 4-1 से मैच जीत लिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
रणनीति और तालमेल बना जीत का कारण
पूरे मैच में ओडिशा की सधी हुई रणनीति और टीम के बेहतर तालमेल ने जीत दिलाई, जबकि झारखंड को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।




