CG News: छत्तीसगढ़ में LPG बुकिंग में कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य
CG News: पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से 6 से 16 मार्च के बीच प्रदेश में एलपीजी बुकिंग में अचानक उछाल देखा गया। जहां सामान्य दिनों में रोजाना लगभग 74 हजार बुकिंग होती थी, वहीं यह आंकड़ा बढ़कर 1.30 लाख तक पहुंच गया था।

सरकार की सख्ती से हालात में सुधार
राज्य शासन और ऑयल कंपनियों की लगातार मॉनिटरिंग के चलते अब स्थिति नियंत्रण में है। खाद्य विभाग द्वारा गठित समिति रोजाना बुकिंग, सप्लाई और स्टॉक की समीक्षा कर रही है, जिससे पेंडिंग बुकिंग तेजी से कम हुई है, घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए 97 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 3,847 सिलेंडर जब्त किए गए और 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
सप्लाई व्यवस्था अब सामान्य
31 मार्च तक लंबित बुकिंग में 1.08 लाख की कमी आई है। प्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।
पेट्रोल-डीजल और कमर्शियल गैस भी पर्याप्त
राज्य में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। कमर्शियल गैस की आपूर्ति 20% से बढ़ाकर 40% कर दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों को भी राहत मिल रही है।



