CG News: बालोद जिले को मिली पीएम आवास योजना की सौगात, गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
CG News: पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U) के तहत बालोद जिले के गुंडरदेही नगर पंचायत क्षेत्र में ऐसे परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो लंबे समय से आबादी भूमि पर काबिज हैं और कच्चे मकानों में रहते हैं।

योजना की आवेदन प्रक्रिया
नगर पंचायत प्रशासन ने सर्वे और आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना में उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो लंबे समय से सुरक्षित रूप से काबिज हैं और नियमित रूप से नगरीय टैक्स का भुगतान कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ शासन ने भूमि संबंधी नियमों को सरल कर दिया है, ताकि अधिक से अधिक गरीब परिवार अपने घर का सपना पूरा कर सकें।
आवश्यक दस्तावेज
1. परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
2. निवास प्रमाण पत्र के लिए वोटर आईडी/परिचय पत्र
3. बीपीएल या प्राथमिकता श्रेणी का राशन कार्ड
4. बैंक पासबुक (आधार से लिंक होना अनिवार्य)
5. आबादी भूमि पर काबिज होने का प्रमाण या पुराने टैक्स भुगतान की रसीद
6. परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो
7. आधार लिंक वाला मोबाइल नंबर

