CG News: छत्तीसगढ़ ने रचा रिकॉर्ड: एक साल में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास निर्माण, देश में अव्वल
CG News: छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6 लाख से अधिक घर बनाकर देश में नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह सफलता विभिन्न आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।
6 लाख से अधिक आवास बनाकर रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 6 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए गए, जो देश में सबसे ज्यादा है।
![]()
तीन योजनाओं के समन्वय से मिली सफलता
यह उपलब्धि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री जनमन योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रभावी और समन्वित क्रियान्वयन से संभव हो पाई है, सरकार के पहले कैबिनेट निर्णय में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए थे। अब सर्वे सूची में शामिल सभी पात्र हितग्राहियों को कवर कर लिया गया है, जिससे कोई भी परिवार आवास से वंचित न रहे।
योजना शुरू होने के बाद सबसे बड़ा रिकॉर्ड
यह उपलब्धि वर्ष 2016 में योजना शुरू होने के बाद किसी एक वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक आवास निर्माण का रिकॉर्ड है, जो तेज क्रियान्वयन और मजबूत मॉनिटरिंग को दर्शाता है, “डीलर दीदी” मॉडल के तहत 9 हजार से अधिक महिला स्व-सहायता समूह सदस्य निर्माण सामग्री की आपूर्ति कर आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं। इनमें से कई महिलाएं “लखपति दीदी” के रूप में उभर रही हैं।
रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा
इस अभियान के तहत 6 हजार से अधिक राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें 1200 से अधिक “रानी मिस्त्री” शामिल हैं, साथ ही आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी इस योजना से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं।
पारदर्शिता और शिकायत निवारण प्रणाली
पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए टोल-फ्री संचालित किया जा रहा है। पिछले 10 महीनों में 1500 से अधिक शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया है, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में “आवास दिवस” मनाया जाता है, जिसमें जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान किया जाता है।
छत्तीसगढ़ बना विकास का मॉडल
ग्राम पंचायत स्तर पर QR कोड आधारित सूचना प्रणाली लागू की गई है, जिससे योजना से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो रही है, छत्तीसगढ़ का यह मॉडल अब केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और पारदर्शिता के क्षेत्र में भी एक प्रभावी उदाहरण बनकर उभरा है।

