CG News: छत्तीसगढ़ में PNG गैस प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, सरकार ने हटाई प्रशासनिक अड़चनें
CG News: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। अब पाइपलाइन के जरिए घरों तक प्राकृतिक गैस पहुंचाने की योजना को तेजी देने के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक बाधाओं को खत्म करने का फैसला लिया है।
PNG गैस प्रोजेक्ट को मिला बड़ा बूस्ट
छत्तीसगढ़ में घर-घर पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस (PNG) पहुंचाने की योजना अब तेजी पकड़ने जा रही है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट में आ रही प्रशासनिक रुकावटों को राज्य सरकार ने खत्म करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सख्ती
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और संबंधित निकायों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि योजना के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही न हो, राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के 24 मार्च 2026 को जारी ‘प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश’ का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है, यह आदेश देशभर में गैस वितरण प्रणाली को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए लागू किया गया है।
लाखों परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
इस फैसले के बाद शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लाखों परिवारों को सीधे घर तक पाइपलाइन गैस की सुविधा मिल सकेगी। इससे उन्हें सिलेंडर पर निर्भरता से राहत मिलेगी, PNG गैस न केवल सुरक्षित मानी जाती है, बल्कि यह पारंपरिक गैस सिलेंडर के मुकाबले अधिक सुविधाजनक और किफायती भी होती है। इससे घरेलू बजट पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
शहरों में तेजी से होगा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
इस प्रोजेक्ट के तहत शहरों में पाइपलाइन नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जाएगा। इससे शहरी बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, राज्य सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को आधुनिक सुविधाएं आसान तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। PNG प्रोजेक्ट इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

