CG News: CGPSC प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है, इस परीक्षा में कुल 3921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।

मेंस परीक्षा की तारीख घोषित
आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 से 19 मई 2026 के बीच किया जाएगा, चयनित अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 20 सेवाओं में कुल 265 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, नियम के अनुसार 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, लेकिन पात्रता के आधार पर 3921 उम्मीदवारों को ही चयनित किया गया।
22 फरवरी को हुई थी परीक्षा
CGPSC प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे, CGPSC प्री परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों का फोकस मुख्य परीक्षा की तैयारी पर रहेगा, जो मई में आयोजित की जाएगी, अभ्यर्थी अपना रिजल्ट, अंक और कट-ऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देश भी जल्द जारी किए जाएंगे।

