CG News: राज्यपाल रमेन डेका से आदिवासी छात्रों की मुलाकात, प्रतिभाशाली बच्चों को मिला सम्मान और प्रोत्साहन
CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के सुदूर आदिवासी क्षेत्र के प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों ने सौजन्य भेंट की, इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवोदय परीक्षा में शानदार सफलता
इस समूह में शामिल 22 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए हुआ है, इसके अलावा 5 बच्चों ने स्पोकन इंग्लिश में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, कार्यक्रम में सातवीं कक्षा की छात्रा गरिमा साहू द्वारा तैयार एआई वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया, राज्यपाल रमेन डेका ने इस नवाचार की सराहना करते हुए उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षकों का भी हुआ सम्मान
राज्यपाल ने बच्चों की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया, उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने में शिक्षकों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है, बच्चों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जीवन में लक्ष्य तय करना और उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करना जरूरी है, उन्होंने सरकारी स्कूलों के छात्रों की उपलब्धियों को प्रेरणादायक बताया।
₹5 हजार प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राज्यपाल ने सभी बच्चों को 5-5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्हें गुल्लक भी प्रदान किए गए, ताकि उनमें बचत की आदत विकसित हो सके, दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र के इन प्रतिभाशाली बच्चों की सफलता यह साबित करती है कि संसाधनों की कमी के बावजूद मेहनत और मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

