CG News: छत्तीसगढ़ में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने रामनवमी के पावन अवसर पर 26 मार्च को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे और आमजन को त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा।

बैंकिंग सेवाएं भी रहेंगी बंद
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश Negotiable Instruments Act, 1881 के तहत घोषित किया गया है, इस वजह से प्रदेश के सभी बैंकों में भी कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा और किसी प्रकार का लेन-देन नहीं होगा।
कर्मचारियों की मांग पर फैसला
जानकारी के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों की मांग पर यह निर्णय लिया गया है, प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर रामनवमी पर अवकाश की मांग रखी थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंकिंग और अन्य जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि छुट्टी के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, दूसरी ओर, आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।
मई-जून में होगा महत्वपूर्ण कार्य
आदेश के अनुसार 1 मई से 30 जून 2026 के बीच मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा, यह जनगणना का पहला और बेहद महत्वपूर्ण चरण है, जिसके लिए प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है, एक ओर जहां रामनवमी पर छुट्टी का ऐलान लोगों को राहत देता है, वहीं दूसरी ओर जनगणना की तैयारी को लेकर प्रशासन सख्ती बरत रहा है, ताकि महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हो सकें।
