CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सख्त संदेश, अफीम खेती पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में अफीम की अवैध खेती को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि, इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने स्पष्ट किया कि, इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों.

कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश
सीएम साय ने बताया कि, दुर्ग जिले में मामला सामने आने के बाद सभी कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए थे, पुलिस द्वारा कई स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध खेती को चिन्हित किया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.
विदेश नीति पर विपक्ष को जवाब
केंद्र सरकार की विदेश नीति पर उठे सवालों का जवाब देते हुए सीएम साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति मजबूत हुई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की स्थिति बेहतर हुई है.
नक्सल सरेंडर पर सकारात्मक संकेत
नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह राज्य और देश के लिए सकारात्मक संकेत है, उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का लक्ष्य देश से नक्सलवाद खत्म करना है, और लगातार हो रहे सरेंडर इसी दिशा में बड़ा कदम हैं, सीएम साय ने कहा कि, राज्य सरकार कानून व्यवस्था और विकास दोनों मोर्चों पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.




