CG News: 23 नक्सलियों सहित लीडर पापाराव का सरेंडर, पश्चिम बस्तर डिवीजन को बड़ा झटका
CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, नक्सली लीडर पापाराव समेत 23 नक्सलियों ने आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया है, इनमें ओडिशा के 5 नक्सली भी शामिल हैं.
![]()
हथियारों के साथ किया सरेंडर
सरेंडर से पहले पापाराव अपने साथियों के साथ कुटरू थाना पहुंचा था, जहां AK-47 सहित कई हथियार पुलिस को सौंपे गए, बाद में जगदलपुर के शौर्य भवन में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सभी का औपचारिक सरेंडर कराया गया.
कौन है पापाराव ?
पापाराव उर्फ मंगू सुकमा जिले का रहने वाला है और नक्सल संगठन में अहम पदों पर सक्रिय रहा है, वह पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य था, इलाके की गहरी जानकारी होने के कारण वह कई बार सुरक्षा बलों से बच निकलता रहा.
बड़े स्तर पर संगठन को झटका
पापाराव के सरेंडर से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है, पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी लगभग खत्म मानी जा रही है और बस्तर में नक्सल गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है, डिप्टी सीएम विजय शर्मा के अनुसार सरेंडर करने वालों में 10 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं, इनके पास से 8 AK-47, 1 SLR, 1 INSAS सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं.
एक साल में कमजोर हुआ नेटवर्क
पिछले एक साल में सुरक्षा बलों ने कई बड़े नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर किया है, जबकि कई शीर्ष कैडर्स ने आत्मसमर्पण किया है, इससे नक्सल संगठन का नेटवर्क काफी कमजोर हो चुका है, लगातार हो रही कार्रवाई और सरेंडर के बाद बस्तर में माओवाद के खात्मे की उम्मीद मजबूत होती जा रही है, पापाराव का सरेंडर इस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.




