CG News: ट्राइबल गेम्स 2026 का आज शुभारंभ, 3 अप्रैल तक चलेगी प्रतियोगिता
CG News: छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज आज से होने जा रहा है, देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी रायपुर पहुंच चुके हैं, उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहेंगे.

डे-वन का शेड्यूल
पहले दिन रायपुर में कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी,
• स्विमिंग: सुबह 9 बजे से विभिन्न इवेंट्स की हीट्स, शाम 4:30 बजे से फाइनल मुकाबले
• वेटलिफ्टिंग: दोपहर 2 बजे टेक्निकल मीटिंग
• हॉकी: सुबह 11 बजे टीम मैनेजर्स की मीटिंग
• महिला फुटबॉल: सुबह 7:30 बजे से और शाम 4 बजे ग्रुप मैच
कई शहरों में होंगे आयोजन
प्रतियोगिताएं केवल रायपुर तक सीमित नहीं रहेंगी, कुश्ती और मलखंब अंबिकापुर में, जबकि एथलेटिक्स जगदलपुर में आयोजित किए जाएंगे, इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के करीब 180 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उनके खेल और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.
आदिवासी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह आयोजन आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सामने लाने का बड़ा मंच है, इससे युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी, इस आयोजन का लोगो, थीम सॉन्ग और मैस्कॉट ‘मोरवीर’ पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जो इस प्रतियोगिता को खास पहचान दे रहा है, ‘नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026’ छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ा अवसर है, जो राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा.



