CG News: विश्व वानिकी दिवस पर रायपुर में कार्यशाला का आयोजन, वन संरक्षण और जलवायु पर गहन मंथन
CG News: विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इस दौरान विशेषज्ञों ने वनों के महत्व और सतत विकास में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की.
वन मंत्री का संदेश
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए, उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन प्रकृति से गहराई से जुड़ा हुआ है और राज्य सरकार वनों के संरक्षण और विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है, मंत्री ने राज्य में वन क्षेत्र में वृद्धि, वन्यजीवों की संख्या में बढ़ोतरी और पहली रामसर साइट के दर्जे को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं को लक्ष्य आधारित तरीके से लागू करने पर जोर दिया.
अरण्य भवन में कार्यशाला
नया रायपुर स्थित अरण्य भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें वन पारिस्थितिकी, जलवायु परिवर्तन और पारंपरिक ज्ञान से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई, इस दौरान विभिन्न पुस्तकों का विमोचन भी किया गया, वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने वनों को स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने और जैव विविधता संरक्षण के साथ आर्थिक विकास सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई, जलवायु परिवर्तन से जुड़े वित्तीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया गया.
तकनीकी सत्र और चर्चा
कार्यशाला में तकनीकी सत्र और पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें पारिस्थितिकी सेवाओं, ग्रीन फंड परियोजनाओं और वित्तीय सहायता के विकल्पों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ, हर साल 21 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व वानिकी दिवस की इस वर्ष की थीम “वन और अर्थव्यवस्थाएँ” रखी गई है, जो वनों के आर्थिक और पर्यावरणीय महत्व को उजागर करती है.




