CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन 2.0 का आगाज, केंद्र-राज्य के बीच ऐतिहासिक एमओयू
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, जल जीवन मिशन 2.0 के तहत हुआ यह एमओयू ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, इस नई पहल से राज्य में हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने के लक्ष्य को तेजी मिलेगी और जल वितरण प्रणाली को और बेहतर बनाया जाएगा.
.jpeg)
82% से ज्यादा घरों तक पहुंचा नल जल
प्रदेश में अब तक 41 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुका है, जो कुल का लगभग 82.66 प्रतिशत है, दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में जल पहुंचने से महिलाओं को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिली है.

समुदाय की भागीदारी पर जोर
मिशन 2.0 में ग्राम स्तर पर जल प्रबंधन, जल संरक्षण और रखरखाव में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जल सुविधा विस्तार के लिए केंद्र से 1300 करोड़ रुपये की विशेष स्वीकृति का आग्रह किया.
पंचायतों को मिलेगा अधिकार
केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि, ग्राम पंचायतों को जल संरचनाओं के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी, एमओयू के तहत पारदर्शी और तकनीक आधारित जल वितरण प्रणाली विकसित की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सेवा सुनिश्चित होगी.



