CG News: कवर्धा के गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ की राहत, नवरात्रि पर मिला बड़ा तोहफा
CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर द्वारा किसानों के खातों में 5.97 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है.
किसानों के प्रति प्रतिबद्धता
उन्होंने कहा कि, यह भुगतान किसानों के प्रति कारखाना प्रबंधन की प्रतिबद्धता और उनके परिश्रम के सम्मान का प्रतीक है, इस कदम से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, कारखाना प्रबंधन द्वारा अब तक गन्ना किसानों को कुल 57.48 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे किसानों में संतोष और भरोसे का माहौल बना हुआ है.
नवरात्रि पर खास तोहफा
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मिला यह भुगतान किसानों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी बल्कि कृषि क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी, बीजेपी किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और इसे किसानों के हित में बड़ा कदम बताया.




