CG News: बलौदाबाजार में ‘युवान’ पहल, छुइहा बांध में पक्षी दर्शन, 45 प्रजातियों की हुई पहचान
CG News: बलौदाबाजार वन मंडल द्वारा ‘युवान’ पहल के तहत रविवार को छुइहा बांध में पक्षी दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस प्रकृति आधारित गतिविधि ने प्रतिभागियों को जैव विविधता से जोड़ने का अवसर दिया.
10 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
इस कार्यक्रम में कुल 10 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रकृति के बीच पक्षियों को नजदीक से देखने का अनुभव प्राप्त किया, पक्षी दर्शन के दौरान कुल 45 विभिन्न प्रजातियों की पहचान की गई, इनमें प्रमुख रूप से यूरेशियन मूरहेन, ग्रे-हेडेड स्वैम्पेन, व्हाइट-ब्रेस्टेड वाटरहेन, ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट, ग्रे फ्रेंकोलिन, लाफिंग डव, स्पॉटेड डव, एशियन कोयल, ग्रेटर कूकल और व्हाइट-थ्रोटेड किंगफिशर शामिल रहे.
विशेषज्ञ ने सिखाए पहचान के तरीके
पक्षी विशेषज्ञ हेमंत वर्मा ने प्रतिभागियों को पक्षियों की पहचान के विभिन्न तरीके बताए, उन्होंने बताया कि, आवाज, रंग और व्यवहार के आधार पर पक्षियों को आसानी से पहचाना जा सकता है, इस प्रकृति यात्रा में नरेंद्र वर्मा, कुम्भज कुमार, टिकेश्वर निषाद, रिकेश्वर पैकरा, लोकेश यादव, अंजू वर्मा, टीना वर्मा, तन्वी मालकी, लावी मालकी और एरिक मालकी शामिल रहे, यह कार्यक्रम न केवल पक्षी प्रेमियों के लिए खास रहा, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी.




