Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान सफल, 18 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
Jashpur News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जशपुर जिले में ‘लखपति दीदी’ अभियान ने बड़ी सफलता हासिल की है.

18 हजार से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’
जिले में अब तक 18,218 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जो खेती, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण और लघु उद्योगों के जरिए अपनी आय बढ़ा रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं, जशपुर में 12,808 स्व-सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे 1,37,912 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, कृषि सखियां और पशु सखियां गांव-गांव में आधुनिक तकनीक पहुंचाकर किसानों और महिलाओं को सशक्त बना रही हैं.

30 हजार ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य
राज्य सरकार ने 2024 से 2027 के बीच जशपुर में 30,877 महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा है, शेष महिलाओं को भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए ‘बिहान’ योजना के तहत 14 करोड़ रुपये मुद्रा लोन, 76 करोड़ रुपये बैंक लिंकेज और 13 करोड़ रुपये सामुदायिक निवेश निधि के रूप में सहायता दी गई है.
प्रशिक्षण और नए रोजगार के अवसर
करीब 8500 महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया है, महिलाएं डेयरी, बकरी पालन, पोल्ट्री और फूड प्रोसेसिंग जैसे व्यवसायों से अपनी आय बढ़ा रही हैं, 23 से 25 मार्च 2026 तक कृषि महाविद्यालय कुनकुरी में आयोजित ‘कृषि क्रांति एक्सपो 2.0’ महिलाओं को नई तकनीकों और नवाचारों से जोड़ने का मंच प्रदान करेगा, जशपुर की यह पहल दर्शाती है कि, जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार, गांव और पूरे राज्य की प्रगति सुनिश्चित होती है.




