CG News: गंगरेल नौकायान उत्सव: धमतरी में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
CG News: धमतरी जिले में पहली बार गंगरेल नौकायान उत्सव के तहत महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, मचान हाट प्वाइंट से गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक 1000 मीटर की रोमांचक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

52 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला
इस प्रतियोगिता में धमतरी, कांकेर और बालोद जिलों की कुल 52 टीमों ने हिस्सा लिया, आयोजन ने क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़े खेल महोत्सव का रूप ले लिया, प्रतियोगिता का शुभारंभ ओमकार साहू, महापौर रामू रोहरा और पूर्व विधायक रंजना साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया, इस दौरान कलेक्टर अविनाश मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.
महिला प्रतिभागियों ने बढ़ाया मान
इस आयोजन की खास बात ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की भागीदारी रही, ग्राम तिर्रा की चयन बाई, सुमन और दिनेश्वरी निधार ने पारंपरिक नाव के साथ हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश दिया, विजेताओं को ₹1 लाख, ₹50 हजार और ₹25 हजार के नगद पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही वेशभूषा और सजावट के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए गए.
अन्य गतिविधियों ने बढ़ाया आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, मत्स्य समितियों को आइस बॉक्स वितरित किए गए और जल सुरक्षा के लिए वॉटर एंबुलेंस की शुरुआत भी की गई, यह आयोजन धमतरी जिले में पर्यटन, संस्कृति और खेल गतिविधियों के समन्वय का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है, इससे गंगरेल क्षेत्र को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब के रूप में पहचान मिलने की संभावना है.




