CG News: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर में 52 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
CG News: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत लिलौटी में आयोजित कार्यक्रम में 52 करोड़ 7 लाख 71 हजार रुपये की लागत से 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया, इन कार्यों में सड़क और पुल-पुलिया निर्माण सहित कई बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं.

सड़क और पुल निर्माण पर बड़ा फोकस
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 15 करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई, वहीं पीएम जनमन योजना के तहत 34 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से 10 स्थानों पर बड़े पुल-पुलियों का निर्माण किया जाएगा.

मंडी बोर्ड से भी मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अंतर्गत 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई, इसके अलावा 11 पंचायतों की कीर्तन मंडलियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की गई, मंत्री ने कहा कि, सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है, उन्होंने बताया कि, क्षेत्र में अब तेजी से सड़क, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है.
प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र
मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर गरीब को पक्का मकान” के संकल्प का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लोगों को मिल रहे लाभों की जानकारी दी, किसानों से संवाद करते हुए मंत्री ने जैविक खेती अपनाने, आधुनिक तकनीक का उपयोग करने और धान के साथ दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी, साथ ही दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और बकरी पालन को अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में अपनाने पर जोर दिया, कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि, इन विकास कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा और परिवहन सुविधाएं मजबूत होंगी.



