Jashpur News: जशपुर में बेटियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, बालिकाओं को मिली कानूनी अधिकारों और स्वच्छता की जानकारी
Jashpur News: जशपुर के लाइवलीहुड कॉलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के माध्यम से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.
बालिकाओं को बताए गए कानूनी अधिकार
कार्यक्रम में महिला संरक्षण अधिकारी ने छात्राओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और लैंगिक हिंसा के विभिन्न रूपों को समझाया गया.
योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
जिला मिशन समन्वयक ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के उद्देश्य बताते हुए बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दिया, साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जैसी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई.
सखी वन स्टॉप सेंटर की भूमिका पर प्रकाश
केन्द्र प्रशासक ने सखी वन स्टॉप सेंटर की भूमिका बताते हुए कहा कि, यह केंद्र हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और आपातकालीन सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है, कार्यक्रम के दौरान रंगोली और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 55 छात्राओं ने भाग लिया, कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सेनेटरी पैड और जागरूकता सामग्री वितरित की गई.



