CG News: CM विष्णु देव साय ने बड़ादेव स्थापना में की पूजा, वीर नारायण सिंह और रानी दुर्गावती को किया नमन
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में आयोजित गोंड समाज के पवित्र बड़ादेव स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

परंपरा और संस्कृति को मजबूत करने का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि, ऐसे पारंपरिक और आध्यात्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं, उन्होंने समाज को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उन्होंने कहा कि, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनका बलिदान देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
रानी दुर्गावती के साहस को नमन
मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया, उन्होंने कहा कि, रानी दुर्गावती ने मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरगति प्राप्त कर इतिहास में अमर स्थान बनाया, कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक संदीप साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.




