CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का रायपुर आगमन, 25 मार्च से खेलों का शुभारंभ
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का रायपुर पहुंचना शुरू हो गया है, आज सुबह अरुणाचल प्रदेश से वेटलिफ्टिंग टीम का 14 सदस्यीय दल राजधानी पहुंचा, जिसमें 13 खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ शामिल है,स्वामी विवेकानंद विमानतल पर खिलाड़ियों का स्वागत राऊत नाचा की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच किया गया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और SAI के अधिकारियों ने गुलाब भेंटकर उनका अभिनंदन किया.

तीन शहरों में होगा आयोजन
देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन छत्तीसगढ़ के तीन शहरों, रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में किया जा रहा है, इस आयोजन में देशभर से करीब 3,000 जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

25 खेलों में दिखेगा दमखम
25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट में पुरुष और महिला वर्गों में सात खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी, हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग.
खेल और संस्कृति का संगम
यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.



