CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन, अब एकीकृत और समयबद्ध होगी भर्ती प्रक्रिया
CG News: छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, विधानसभा में कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 पारित कर दिया गया है, जिसके तहत अब तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्तियां एक ही मंच से संचालित होंगी.
भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना
इस नए कानून का उद्देश्य राज्य में भर्ती प्रक्रिया को एकीकृत, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है, ताकि युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सके और चयन प्रक्रिया में भरोसा बढ़े, कर्मचारी चयन मंडल के गठन के बाद भर्ती परीक्षाओं का एक नियमित कैलेंडर जारी किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए स्पष्ट समय-सीमा मिल सकेगी.
एक ही प्रक्रिया में कई भर्तियां
अब अलग-अलग विभागों की भर्तियों के लिए बार-बार आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी, समान योग्यता वाले पदों के लिए एकीकृत परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी, कर्मचारी चयन मंडल राज्य के विभिन्न विभागों, निगमों, मंडलों और संस्थानों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को संचालित करेगा.
परीक्षा प्रणाली में सुधार
नई व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया में एकरूपता आएगी और अभ्यर्थियों को एक समान चयन प्रणाली के आधार पर तैयारी करने का अवसर मिलेगा, इससे परीक्षा प्रबंधन और संसाधनों का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित होगा, मंडल में एक अध्यक्ष और अधिकतम तीन सदस्य होंगे, इसके अलावा सचिव, परीक्षा नियंत्रक और अन्य कर्मचारी भी नियुक्त किए जाएंगे, जो पूरी भर्ती प्रक्रिया को संचालित करेंगे.




