CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी का जताया आभार
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है, इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और सत्र को लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला बताया.

सभी के सहयोग से सफल हुआ सत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि, मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वय और सहयोग से ही यह सत्र सफल और सार्थक बन पाया है, उन्होंने विधानसभा को लोकतंत्र का पवित्र मंदिर बताते हुए कहा कि, यहां जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करती है.

नक्सलियों की प्रेरणादायक पहल
सत्र के दौरान लगभग 585 आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल रही, जो उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का संकेत है, इस बजट सत्र में 15 बैठकें आयोजित हुईं और वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पारित किया गया, साथ ही कई महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी मिली.

कई बड़े कानूनों को मिली मंजूरी
सत्र के दौरान धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026, नगर एवं ग्राम निवेश संशोधन विधेयक, गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक, भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने का कानून और कर्मचारी चयन मंडल विधेयक जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि, सत्र के दौरान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया, जिससे जनता की समस्याओं को समाधान की दिशा मिली.
सभी का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष, मंत्रिपरिषद, सभी विधायकगण, अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और मीडिया का विशेष रूप से धन्यवाद दिया, जिन्होंने सत्र को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंत में प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की, यह बजट सत्र छत्तीसगढ़ के विकास और लोकतांत्रिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.



