CG News: गंगरेल नौकायान उत्सव 2026: 22 मार्च को गंगरेल बांध बनेगा रोमांच और जल पर्यटन का नया केंद्र
CG News: छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल बांध में भव्य स्तर पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है, इस खास मौके पर महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप आयोजित होगी, जिसमें रोमांच और प्रतिस्पर्धा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा, गंगरेल नौकायान उत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में एडवेंचर और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की शुरुआत है.

कब और कहां होगा आयोजन
यह रोमांचक प्रतियोगिता 22 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे से गंगरेल बांध में आयोजित होगी, आयोजन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना है, इससे गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद है.
आकर्षक इनाम
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए शानदार नगद पुरस्कार रखे गए हैं,
• प्रथम पुरस्कार: 1,00,000 रुपये
• द्वितीय पुरस्कार: 50,000 रुपये
• तृतीय पुरस्कार: 25,000 रुपये
इसके अलावा बोट सजावट और वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये का विशेष पुरस्कार भी रखा गया है.
पंजीयन की प्रक्रिया
इच्छुक टीमें 20 मार्च 2026, शाम 5 बजे तक 500 रुपये शुल्क के साथ अपना पंजीयन करा सकती हैं, अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबरों पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है, अविनाश मिश्रा (कलेक्टर, धमतरी) ने युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील की है कि, वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, उन्होंने इसे जिले के पर्यटन और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया.



