CG News: छत्तीसगढ़ के शहरी विकास को बड़ी वित्तीय मदद, 15वें वित्त आयोग से ₹194.93 करोड़ की सहायता
CG News: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों के विकास को तेज़ी देने के लिए केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग के तहत करीब 194.93 करोड़ रुपये की राशि जारी की है, इस फंड से प्रदेश के 139 शहरों में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा.

पेयजल और स्वच्छता पर विशेष फोकस
इस राशि का बड़ा हिस्सा टाइड ग्रांट के रूप में दिया गया है, जिसका उपयोग शुद्ध पेयजल आपूर्ति और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने में किया जाएगा, इससे शहरों में साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिलेगा.
केंद्र और राज्य के समन्वय से विकास
अनटाइड ग्रांट के रूप में मिली राशि का उपयोग स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर किया जाएगा, इसके तहत सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने इस सहायता पर खुशी जताते हुए कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर शहरों के समग्र विकास के लिए संसाधन उपलब्ध करा रही हैं.
स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहरों की ओर कदम
उन्होंने कहा कि, इस फंड से शहरों को अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया जाएगा, साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि, राशि का उपयोग पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ हो, राज्य सरकार का लक्ष्य है कि, विकास कार्यों का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे, इसके लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.



