न्यूज डेस्क: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। क्या आप जानते हैं हर वर्ष बजट पर चर्चा होती है, पर जिस वर्ष लोकसभा का चुनाव होता है। उस वर्ष आम बजट नहीं अंतरिम बजट पेश किया जाता है । क्या होता है अंतरिम बजट (Interim Budget) ? आज हम इस लेख के माध्यम से आम बजट और अंतरिम बजट के बीच के अंतर को समझने का प्रयास करेगें।
1) अंतरिम बजट:- उस वर्ष पेश किया जाता हैं जिस वर्ष लोकसभा का कार्यकाल खत्म होता है और नई लोकसभा के चुनाव होने होते है।
आम बजट :- हर वर्ष एक फरवरी को पेश किया जाता है। जिस वर्ष लोकसभा चुनाव होता है तो सरकार निर्माण के बाद आम बजट पेश किया जाता है।
2) अंतरिम बजट:- अंतरिम बजट में चल रही योजनाओं के लिए आवश्यक राशि दी जाती हैं।
आम बजट:- आम बजट में चल रही योजनाओं के लिए आवश्यक राशि भी दी जाती है और नई योजनाएं भी शामिल की जाती है।
3) अंतरिम बजट:- यह दो महीने के लिए वैध होता है। दो महीने बाद आवश्यक होने पर बढ़ाया भी जा सकता है।
आम बजट:- यह मुख्यता वित्तीय वर्ष के लिए पेश किया जाता है। भारत में 1 अप्रैल से 31 मार्च को वित्तीय वर्ष कहा जाता है।
4) अंतरिम बजट:- अंतरिम बजट में नीतिगत निर्णय नहीं लिया जाते।
आम बजट:- आम बजट में नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं और कोई नई योजना को लागू भी किया जा सकता है।

