CG News: नवा रायपुर में ‘आदि परब’ का भव्य समापन, मुख्यमंत्री साय ने कहा – बस्तर में लौट रही शांति और खुशहाली
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार जनजातीय समाज के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के चलते बस्तर क्षेत्र में अब शांति और खुशहाली लौट रही है, उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ जल्द ही नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

‘आदि परब’ में दिखी 43 जनजातियों की सांस्कृतिक झलक
नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दो दिवसीय ‘आदि परब’ का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, “परंपरा से पहचान तक” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के जनजातीय कलाकारों ने भाग लिया, 43 जनजातियों के पारंपरिक परिधान में सजे अटायर शो ने कार्यक्रम को खास बना दिया.
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ ‘आदि परब’
इस आयोजन की चित्रकला और पारंपरिक परिधान प्रदर्शनी को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कर सम्मानित किया गया, मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए आयोजन टीम को बधाई दी, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने टीआरटीआई परिसर में 5 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 सीटर छात्रावास का लोकार्पण किया, यह छात्रावास जनजातीय विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करेगा.
डिजिटल संग्रहालय बना आकर्षण का केंद्र
मुख्यमंत्री ने बताया कि वीर नारायण सिंह की जीवनगाथा पर आधारित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, यह संग्रहालय जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है.
जनजातीय समाज के लिए कई योजनाएं
सरकार ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’, ‘पीएम जनमन योजना’ और ‘नियद नेल्लानार योजना’ जैसी पहलों के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत कर रही है, इन योजनाओं से हजारों जनजातीय परिवारों को लाभ मिल रहा है, कार्यक्रम के दौरान यूपीएससी में सफलता पाने वाले जनजातीय समाज के छात्रों और आईआईटी-एनआईटी में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, साथ ही ‘प्रयास’ आवासीय विद्यालय के छात्रों को लैपटॉप के लिए चेक प्रदान किए गए.


