CG News: रायपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी गति
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र में टीजेएसबी सहकारी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में बैंक की नई शाखा खुलने से प्रदेश में सहकारी गतिविधियों को नई गति मिलेगी और आम लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
24 घंटे एटीएम सेवा की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने बैंक शाखा में 24 घंटे संचालित एटीएम सेवा का भी शुभारंभ किया, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को प्रेरणादायक बताया.

सहकारी बैंक आम लोगों के भरोसेमंद साथी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी बैंक हमेशा से आम लोगों के सबसे भरोसेमंद साथी रहे हैं, नई शाखा खुलने से छोटे व्यापारियों, स्वरोजगार करने वाले लोगों और अपना व्यवसाय शुरू करने वाले युवाओं को वित्तीय सहायता और बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी, इससे स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी.
“सहकार से समृद्धि” के विजन को मिल रहा विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में “सहकार से समृद्धि” का जो अभियान शुरू हुआ है, उसे छत्तीसगढ़ में भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, राज्य सरकार सहकारिता के इस मजबूत मॉडल को विकसित करने और ग्रामीण तथा शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
टीजेएसबी बैंक की बढ़ती पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि, टीजेएसबी सहकारी बैंक ने अपनी यात्रा एक छोटे से प्रयास के रूप में शुरू की थी, लेकिन आज इसका विस्तार कई राज्यों में हो चुका है, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायपुर शाखा भी सहकारिता की भावना को मजबूत करेगी और लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि के नए अवसर प्रदान करेगी, इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष शरद गांगल, उपाध्यक्ष वैभव सिंगवी, और व्यवस्थापकीय संचालक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल आरेकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.



