CG News: छत्तीसगढ़ ग्रीन इकोनॉमी में अग्रणी, हरित शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री साय ने दिए महत्वपूर्ण संदेश
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन में कहा कि, यह सम्मेलन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से नीति निर्माता, उद्योग जगत, शैक्षणिक संस्थान, शोधकर्ता और पर्यावरणविद एक मंच पर आकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, मुख्यमंत्री ने जलवायु संकट की चुनौती का उल्लेख करते हुए कहा कि, पर्यावरण संरक्षण पर केवल विचार करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसे व्यवहार में उतारना आवश्यक है.

ग्रीन स्टील और संयुक्त वन आवरण में प्रदेश का नेतृत्व
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि, छत्तीसगढ़ देश में स्टील उत्पादन का एक बड़ा केंद्र है और राज्य में ग्रीन स्टील जैसे नवाचारों को अपनाकर कार्बन फुटप्रिंट कम किया जा रहा है, भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023 के अनुसार, संयुक्त वन और वृक्ष आवरण वृद्धि के मामले में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है, यह उपलब्धि राज्य सरकार की नीतियों और प्रदेशवासियों की जागरूकता का परिणाम है.

सोलर रूफटॉप, बायो-एथेनॉल और पर्यावरण अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य में सोलर रूफटॉप योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को ऊर्जादाता बनाया जा रहा है, बायो-एथेनॉल और अन्य ग्रीन टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं, इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाकर लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाई जा रही है.

पर्यावरण संरक्षण और जनजातीय समाज
छत्तीसगढ़ में लगभग 44 प्रतिशत क्षेत्र वनों से आच्छादित है, मुख्यमंत्री ने कहा कि, वनांचल में वृक्षों को सरना (देवता) के रूप में पूजा जाता है और इसे राजस्व रिकॉर्ड में देवस्थल के रूप में दर्ज किया गया है, जनजातीय समाज से प्रकृति से जुड़े रहने और संरक्षण का भाव सीखना राज्य के लिए लाभकारी है.
औद्योगिक नीति में हरित पहल और पुस्तक विमोचन
मुख्यमंत्री ने बताया कि, नई औद्योगिक नीति में हरित पहल पर विशेष जोर दिया गया है और इस दिशा में कार्य करने वाले उद्योगों को रियायतें दी जा रही हैं,
सम्मेलन के अवसर पर तीन पुस्तकें विमोचन की गईं,
• “एब्स्ट्रेक्ट” – शोध संकलन
• “हाइलाइट्स ऑफ द समिट” – सम्मेलन की प्रमुख चर्चाएँ
• “कथा कंथली” – जनजातीय कहानियाँ और परंपराएँ
सम्मेलन में सहभागिता
इस अवसर पर मेघालय के लोकायुक्त सी पी मारक, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, पीसीसीएफ व्ही श्रीनिवास राव, विबग्योर फाउंडेशन के अध्यक्ष शंखदीप चौधरी, विषय विशेषज्ञ, प्रोफेसर, स्कॉलर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.




