CG News: आधार सेवाओं से सशक्त हुई संगीता सिंह, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
CG News: राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण और कौशल विकास के अवसर प्रदान कर रही है, इससे महिलाएं खेती, पशुपालन, सिलाई और आधार से जुड़ी सेवाएं जैसी छोटी आजीविका गतिविधियां शुरू कर सकती हैं, मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम दुधाशी की निवासी संगीता सिंह ने अपने परिश्रम और आत्मविश्वास से ग्रामीण महिलाओं के लिए सशक्त बनने की मिसाल कायम की है.

बीसी सखी के रूप में शुरू हुआ सफर
संगीता सिंह ने वर्ष 2021 में बीसी सखी के रूप में कार्य शुरू किया, इसके माध्यम से गांव के लोग अब बैंकिंग सेवाओं का लाभ अपने गांव में ही ले पा रहे हैं, इससे ग्रामीणों का समय और पैसा बचा और उन्हें सुविधा मिली, उन्होंने बिहान योजना के तहत अपने स्वयं सहायता समूह से 68,000 रुपये का ऋण लिया, जिससे उन्होंने बीसी सखी के रूप में काम शुरू किया, शुरुआत में चुनौतियां आईं, लेकिन उनकी मेहनत और सेवा भावना ने उन्हें गांववासियों का भरोसा दिलाया.
उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
जिला प्रशासन ने संगीता सिंह के उत्कृष्ट कार्य और समर्पण को देखते हुए उन्हें आधार सेवाओं का विस्तार करने की जिम्मेदारी दी, जिले में पांच नए आधार केंद्र खोले जा रहे हैं, और इसी योजना के तहत उन्हें लैपटॉप सहित आधार किट प्रदान की गई, अब संगीता सिंह अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में नया आधार पंजीयन, आधार अपडेट और अन्य आधार सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगी, इससे ग्रामीणों को शहर या ब्लॉक मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी.
अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा
संगीता सिंह की सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, यह दिखाता है कि, सही अवसर और सहयोग मिलने पर महिलाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं, जिला प्रशासन की पहल महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्रामीण डिजिटल सेवाओं की पहुंच भी मजबूत कर रही है, संगीता सिंह जैसी महिलाएं आज ग्रामीण भारत में बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं, बिहानी योजना का उद्देश्य गरीब और महिला हितग्राहियों को वित्तीय और आजीविका सेवाओं तक पहुंच प्रदान करके गरीबी कम करना है.




