CG News: महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग के लिए 11,763 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के लिए 11,762 करोड़ 53 लाख रुपए की अनुदान मांगें पारित की गईं,
• महिला एवं बाल विकास विभाग: 10,162 करोड़ 53 लाख रुपए
• समाज कल्याण विभाग: 1,600 करोड़ रुपए से अधिक
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है.

महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख प्रावधान
• महतारी वंदन योजना: 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ, अब तक 25 किश्तों में 14,000 करोड़ रुपए वितरित,
• प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: 120 करोड़ रुपए का बजट,
• मिशन वात्सल्य योजना: 80 करोड़ रुपए का बजट,
• आंगनबाड़ी केंद्र संचालन: 800 करोड़ रुपए, पूरक पोषण आहार: 650 करोड़ रुपए,
• किशोरी बालिका योजना: 40 करोड़ रुपए,
• शुचिता योजना: 10 करोड़ रुपए,
• रानी दुर्गावती योजना: बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर 1.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, बजट: 15 करोड़ रुपए,
• पोषण अभियान: 125 करोड़ रुपए,
• मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना: 40 करोड़ रुपए.
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता
वन स्टॉप सेंटर, सखी निवास और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी योजनाओं का संचालन, महिला सुरक्षा कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता कार्यक्रम प्राथमिकता पर.
समाज कल्याण विभाग के प्रमुख प्रावधान
• वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट: 1,600 करोड़ रुपए, पिछले पांच वर्षों की तुलना में 59% अधिक,
• सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 21,76,000 हितग्राहियों को पेंशन, बजट: 1,402 करोड़ रुपए,
• “सियान गुड़ी” डे-केयर सेंटर: वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, बजट: 5 करोड़ रुपए,
• वृद्धाश्रम संचालन: 6 करोड़ रुपए,
• राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना: 20 करोड़ रुपए,
• मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 20 करोड़ रुपए,
• दिव्यांगजन सशक्तिकरण: विशेष विद्यालय संचालन, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण, पुनर्वास कार्यक्रम,
• उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की स्थापना: 1 करोड़ रुपए,
मंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और सुरक्षा पहुँचाना है, और इसी दृष्टि से सेवाओं का संचालन किया जा रहा है.



