Jashpur News: मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर जशपुर में जर्जर पुल का निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी
Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में सिंगीबहार से कछुआकानी मुख्य मार्ग पर स्थित जर्जर पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है, लंबे समय से पुल की जर्जर स्थिति के कारण क्षेत्र के लोग जोखिम उठाकर ही आवागमन कर रहे थे.
निर्माण कार्य की आवश्यकता
सिंगीबहार–कछुआकानी मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह छत्तीसगढ़ को पड़ोसी राज्यों झारखंड और ओडिशा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है, खराब पुल के कारण ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों को लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.
मुख्यमंत्री के निर्देश और तत्काल कार्रवाई
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया को मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, निर्देश मिलते ही संबंधित विभाग ने स्थल पर पहुंचकर पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया, निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी.
ग्रामीणों और राहगीरों की प्रतिक्रिया
पुल निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने जा रहा है, उन्होंने उम्मीद जताई कि, पुल बनने से आवागमन सुरक्षित होने के साथ-साथ आसपास के गांवों का विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी.




