CG News: प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे राज्यों को केंद्र की राहत: 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त सहायता, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़
CG News: प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड, बादल फटने, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ से प्रभावित राज्यों को 1,912.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता देने का फैसला किया है, इस फैसले के तहत छतीसगढ़ को 15.70 करोड़ रुपये की मदद मिलेगी.
राहत और पुनर्वास कार्यों को मिलेगी गति
केंद्र सरकार द्वारा यह अतिरिक्त सहायता एनडीआरएफ के माध्यम से जारी की जाएगी, इसका उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाना है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन मिल सके.
मुख्यमंत्री ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव से ने इस सहायता के लिए केंद्र सरकार और गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहयोग राज्य में आपदा प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को मजबूत करेगा.
केंद्र सरकार की प्राथमिकता: त्वरित सहायता
केंद्र सरकार ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आपदा के समय राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है और प्रभावित क्षेत्रों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है.
पहले भी जारी की जा चुकी है बड़ी राशि
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए राज्यों को पहले ही बड़ी राशि उपलब्ध कराई है,
• राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत 28 राज्यों को 20,735.20 करोड़ रुपये जारी किए गए,
• राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत 21 राज्यों को 3,628.18 करोड़ रुपये की सहायता दी गई,
इसके अलावा आपदा जोखिम कम करने और दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए राज्य आपदा शमन कोष (एसडीएमएफ) से 23 राज्यों को 5,373.20 करोड़ रुपये तथा राष्ट्रीय आपदा शमन कोष (एनडीएमएफ) से 21 राज्यों को 1,189.56 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.




