CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा की सौजन्य मुलाकात
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर लक्ष्मी वर्मा को दी बधाई, प्रदेश के विकास और जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से संसद में उठाने का जताया विश्वास।
मुख्यमंत्री ने दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती वर्मा का सार्वजनिक जीवन अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण निश्चित रूप से संसद के उच्च सदन में प्रदेश की आवाज को मजबूत बनाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा में वे छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, विकास से जुड़े मुद्दों और आमजन की अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से उठाते हुए प्रदेश के हितों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगी।
प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखने में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने आशा जताई कि उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री किरण सिंह देव, विधायक श्री अनुज शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित थे।




