CG News: होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के अश्वनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी में आयोजित रंगपंचमी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है।

कृषक उन्नति योजना से किसानों के घर खुशियाँ
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उपार्जन की अंतर राशि के रूप में किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये होली से पहले अंतरित किए गए हैं। इससे प्रदेश के अन्नदाताओं के घरों में खुशियों का माहौल बना और होली का उत्साह दोगुना हुआ।

होली सौहार्द और एकता का सन्देश देती है
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और मित्रता का संदेश देने वाला पर्व है। यह पर्व समाज में सौहार्द, सद्भाव और एकजुटता की भावना को और मजबूत करता है।
विधायकों और जनप्रतिनिधियों का योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक राजेश मूणत द्वारा प्रतिवर्ष रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। ऐसे आयोजन समाज में मेल-मिलाप और सद्भाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



