CG News: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1.72 लाख करोड़ का SANKALP बजट
CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट है, इस वर्ष का बजट SANKALP थीम पर आधारित है, इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा देना है.
SANKALP का मतलब:
• S – समावेशी विकास
• A – आधारभूत संरचना
• N – निवेश
• K – कुशल मानव संसाधन
• A – अंत्योदय
• L – लाइवलीहुड
• P – पॉलिसी से परिणाम तक
तीसरा बजट: GYAN और GATI से SANKALP तक
ओपी चौधरी अपने कार्यकाल का यह तीसरा बजट पेश कर रहे हैं, इससे पहले उनका पहला बजट GYAN थीम पर आधारित था, जबकि दूसरा बजट GATI थीम के तहत प्रस्तुत किया गया था, अब तीसरे बजट के रूप में SANKALP को विकास का नया मंत्र बताया जा रहा है.
GYAN थीम का मतलब:
• G – Garib यानी गरीब वर्ग
• Y – Yuva यानी युवा वर्ग
• A – Annadata यानी किसान वर्ग
• N – Nari यानी महिला वर्ग
GATI थीम का मतलब:
• G – Good Governance यानी सुशासन
• A – Accelerating Infrastructure यानी आधारभूत संरचना
• T – Technology यानी प्रौद्योगिकी
• I – Industrial Growth यानी औद्योगिक विकास
SANKALP: विकास का नया मंत्र
SANKALP थीम वाले इस बजट से प्रदेश में निवेश, रोजगार, कुशल मानव संसाधन और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा मिलेगा, यह बजट न केवल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास पर ध्यान देगा, बल्कि अंत्योदय और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का भी संकल्प रखता है, यह बजट छत्तीसगढ़ के सतत और समावेशी विकास की दिशा में एक नया अध्याय साबित होगा.




