CG News: मुख्यमंत्री ने न्यायाधीश सूर्यकांत का अभिनंदन किया, भेंट किए सांस्कृतिक प्रतीक स्वरूप उपहार
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया, मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश को राजकीय गमछा, बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक और बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम एवं माता शबरी की प्रतिकृति भेंट की, ये उपहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप हैं.

अन्य न्यायाधीशों का अभिनंदन
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नरसिम्हा और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया.
न्यायमूर्ति सूर्यकांत का छत्तीसगढ़ प्रवास
उल्लेखनीय है कि, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU) के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं.



