CG News: भिलाई में 23-27 फरवरी तक पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, सीएम साय होंगे शामिल
CG News: अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ पुलिस के तत्वावधान में 14वीं अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (पुरुष-महिला) का आयोजन 23 फरवरी से 27 फरवरी तक भिलाई, छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है, प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और केंद्रीय सुरक्षा बलों की 29 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें लगभग 450 टीम मैनेजर, कोच और खिलाड़ी शामिल हैं.
इवेंट और प्रतियोगियों का विवरण
प्रतियोगिता में तीरंदाजी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच भी शामिल होंगे, आर्चरी के तीन इवेंट – इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड – छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई के खेल परिसर प्रथम वाहिनी में आयोजित होंगे, कुल 180 मेडल्स के लिए प्रतिस्पर्धा होगी, जिसमें पुलिस के 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.
स्वागत और आवास व्यवस्थाएँ
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सभी मैनेजर, कोच और प्रतिभागियों का स्वागत गमछा और गुलदस्ता देकर किया गया, प्रतियोगियों के आवास और भोजन की सुविधा प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई परिसर ग्राउंड में सुनिश्चित की गई है.
प्रतिभागियों की संख्या और राज्यवार विवरण
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कुछ प्रमुख प्रतिभागियों का विवरण
• राजस्थान: 22 खिलाड़ी
• उत्तर प्रदेश: 31 खिलाड़ी
• जम्मू और कश्मीर: 13 खिलाड़ी
• पंजाब: 8 खिलाड़ी
• ITBP: 25 खिलाड़ी
• SSB: 17 खिलाड़ी
उद्घाटन और समापन समारोह
23 फरवरी को गृह मंत्री विजय शर्मा प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे, जबकि 27 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समापन समारोह में शामिल होंगे, प्रतियोगिता के भव्य आयोजन के लिए पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर द्वारा विभिन्न समितियाँ गठित की गई हैं, वरिष्ठ अधिकारी लगातार आयोजन की समीक्षा और निगरानी कर रहे हैं.



