CG News: गिरौदपुरी मेले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की महत्वपूर्ण घोषणा, होली पर रहेगा ड्राई डे
CG News: छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल गिरौदपुरी में आयोजित मेले के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे, उन्होंने गुरु घासीदास की जन्मस्थली स्थित गुरुगद्दी में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.
श्रद्धालुओं से संवाद और प्रसाद वितरण
मुख्यमंत्री ने मेले में आए श्रद्धालुओं से भेंट की और अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया, उनके आगमन से मेले में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला, पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में शामिल हुए.
ड्राई डे पर स्पष्ट निर्देश
मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने दोहराया कि होली पर ड्राई डे को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा, पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार ही प्रतिबंध लागू रहेगा, मुख्यमंत्री की उपस्थिति से मेले की गरिमा और बढ़ी, श्रद्धालु और पर्यटक आस्था और श्रद्धा के माहौल में शामिल होकर धार्मिक अनुभव का आनंद ले रहे हैं.




