CG News: वनवासी स्वरूप में श्रीराम की नई विराट प्रतिमा, धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनेगा कौशल्या धाम
CG News: माता कौशल्या धाम में भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा जल्द स्थापित की जाएगी, यह प्रतिमा तीन दिन पहले ग्वालियर से रवाना हुई थी और वर्तमान में रायपुर जिले की सीमा पर स्थित सिलतरा क्षेत्र तक पहुंच चुकी है, परिवहन कर रहे चालक ने बताया कि, दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक होने के कारण वाहन को रोका गया, जबकि रात में प्रतिमा को चंद्रखुरी ले जाया जाएगा.
![]()
प्रतिमा का निर्माण और शिल्पकारी
प्रतिमा को सेंड मिंट स्टोन से तैयार किया गया है, इसे राष्ट्रपति सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने ग्वालियर स्थित सेंड स्टोन आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में महीनों की मेहनत और बारीक शिल्पकारी से बनाया है, प्रतिमा भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और पारंपरिक कला का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है.
वनवासी स्वरूप में श्रीराम
प्रतिमा में भगवान श्रीराम को वनवासी रूप में दिखाया गया है, जिसमें वे धनुष-बाण धारण किए हैं, जो संयम, मर्यादा और त्याग के प्रतीक हैं, सेंड मिंट स्टोन से निर्मित यह प्रतिमा मजबूत और टिकाऊ है, ताकि यह लंबे समय तक सुरक्षित और आकर्षक बनी रहे.
श्रीराम वनगमन पथ परियोजना का हिस्सा
छत्तीसगढ़ सरकार की श्रीराम वनगमन पथ परियोजना के तहत इससे पहले शिवरीनारायण मंदिर और सीता रसोई में भी भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं, इस नई 51 फीट ऊँची प्रतिमा का निर्माण भी दीपक विश्वकर्मा को सौंपा गया.
चंद्रखुरी का महत्व
चंद्रखुरी को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, क्योंकि माता कौशल्या का मायका यहीं स्थित है, वर्तमान में स्थापित प्रतिमा के स्थान पर यह नई विराट प्रतिमा स्थापित की जाएगी, इससे यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण पहचान प्राप्त करेगा.
प्रशासन और श्रद्धालुओं की तैयारी
स्थापना समारोह को भव्य बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन, मंदिर समिति और श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हुए है, राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं, नई प्रतिमा की स्थापना से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, यह पहल आने वाले समय में क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को नई दिशा दे सकती है.



