CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सली महासचिव देवजी का आत्मसमर्पण, बस्तर में नक्सलवाद की समाप्ति की उम्मीद
CG News: नक्सली संगठन के महासचिव और पोलित ब्यूरो मेंबर थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी ने 22 फरवरी को तेलंगाना पुलिस के सामने अपने साथियों के साथ हथियार डालकर सरेंडर कर दिया, देवजी बस्तर के 131 से अधिक जवानों का हत्यारा और ताड़मेटला-रानीबोदली हमले का मास्टरमाइंड है.
नक्सलवाद पर बड़ा असर
देवजी के बाद यदि रमन्ना और बेसरा भी सरेंडर या एनकाउंटर होते हैं, तो छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा, वर्तमान में बस्तर में सिर्फ 200 नक्सली बचे हैं, देवजी (65) तेलंगाना के जगतियाल जिले के रहने वाले हैं, बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद उन्हें संगठन का महासचिव बनाया गया था, उनके आत्मसमर्पण को संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, छत्तीसगढ़ सरकार ने देवजी के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया है.
KGH 2 अभियान और बाकी नक्सली
माओवादी नेता मल्ला राजी रेड्डी और सीपीआई (माओवादी) के कई अन्य नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है, कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है, गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, अभी तक 89 आईईडी बरामद की जा चुकी हैं, 17 फरवरी को CRPF के नेतृत्व में KGH 2 अभियान शुरू किया गया है, इसके तहत पुलिस मिसिर बेसरा, राममन्ना, राजी रेड्डी समेत लगभग 300 नक्सलियों की तलाश कर रही है, बस्तर के अलग-अलग इलाकों में अब सिर्फ 200 नक्सली बचे हैं.
बस्तर आईजी का बयान
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि, वरिष्ठ नक्सली कैडरों के आत्मसमर्पण की खबरें चर्चा में हैं, उन्होंने बताया कि, वर्तमान परिस्थितियों में नक्सली हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट सकते हैं.



