CG News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मनियारी नदी पुल का औचक निरीक्षण किया, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
CG News: उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी प्रवास के दौरान ग्राम कारीडोंगरी और दरवाजा के बीच मनियारी नदी पर निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पुल निर्माण की धीमी गति पर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई.

निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों से कहा कि, अब तक पुल का निर्माण पूर्ण हो जाना चाहिए था, लेकिन काम समय सीमा से काफी पीछे है, उन्होंने चेतावनी दी कि, कम मजदूरों के साथ समय पर काम कैसे पूरा होगा, बारिश से पहले पुल का निर्माण किसी भी स्थिति में पूरा होना चाहिए, ताकि वनांचल के ग्रामीणों को असुविधा न हो.

ठेकेदार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि, सिर्फ नोटिस से काम नहीं चलेगा, यदि आवश्यक हो तो ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाई जाए, उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
पुल बन जाने से होगी भारी सुविधा
यह बहुप्रतीक्षित पुल बन जाने से वनांचल के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और बारिश के मौसम में संपर्क बाधित होने जैसी समस्याएं समाप्त होंगी, उपमुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि, निर्माण कार्य को पूरी गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा.



