CG News: प्रो. मनोज दयाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभाला
CG News: प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया, इस अवसर पर रायपुर के संभागायुक्त महादेव कावरे ने कुलपति प्रो. दयाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.

शिक्षण एवं प्रशासनिक निरीक्षण
प्रो. दयाल ने कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों की समीक्षा की, उन्होंने ग्रंथालय में शोधार्थियों और पीजी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनके शोध कार्यों की जानकारी ली.
रेडियो और टेलीविजन स्टूडियो का निरीक्षण
कुलपति ने विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो संवाद 90.8 एफएम में शुभकामना संदेश रिकॉर्ड किया और टेलीविजन स्टूडियो तथा विभिन्न संकाय भवनों का निरीक्षण किया.
विद्यार्थियों और कर्मचारियों से संवाद
प्रो. दयाल ने विभिन्न विभागों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया और विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचय स्थापित किया.




