CG News: मैनपाट महोत्सव का सीएम साय ने किया भव्य शुभारंभ, सरगुजा को मिली 523 करोड़ की सौगात
CG News: विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया, इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि, यह महोत्सव सरगुजा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है, उन्होंने कहा कि, ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और क्षेत्र की पहचान को मजबूत बनाते हैं.
![]()
विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने सरगुजा जिले को 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपये की लागत के 109 विकास कार्यों की सौगात दी, इनमें 81 कार्यों का भूमिपूजन और 28 कार्यों का लोकार्पण किया गया, इसके अलावा मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ रुपये और सीतापुर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की घोषणा भी की गई.

विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” मंत्र को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए काम कर रही है, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये मिल रहे हैं, अब तक 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा राशि उनके खातों में पहुंच चुकी है.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
कार्यक्रम में तिब्बती समुदाय ने “ताशी शोपा” नृत्य से मुख्यमंत्री का स्वागत किया, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने महोत्सव को यादगार बना दिया.
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि, राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है, मैनपाट जैसे प्राकृतिक स्थल पर बढ़ती पर्यटक संख्या से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं, मैनपाट महोत्सव न केवल उत्सव है, बल्कि विकास, संस्कृति और जन-गौरव का प्रतीक भी है.



