CG News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल नवाचार और स्टार्टअप के लिए एसटीपीआई के साथ एमओयू
CG News: छत्तीसगढ़ में उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स नवाचार को नया आयाम, मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में महत्वपूर्ण एमओयू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में 10 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू हुआ, इस समझौते के तहत सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (COE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की स्थापना के लिए एसटीपीआई द्वारा तकनीकी और संस्थागत सहयोग प्रदान किया जाएगा.

नवाचार और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा
सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (COE) के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्मार्ट कृषि, मेडटेक, स्मार्ट सिटी समाधान और वन-आधारित उत्पाद से जुड़े स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिलेगा,
उपस्थित ESDD सेंटर हर साल 30-40 हार्डवेयर स्टार्टअप और MSME को प्रोडक्ट डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग, कौशल विकास और क्षमता निर्माण की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा.
युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर
यह पहल छत्तीसगढ़ के युवाओं को उच्च कौशल आधारित रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान करेगी, युवाओं को इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, फंडिंग लिंकज, क्लाउड और डेटा सेंटर सेवाएं, साथ ही अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा राज्य के भीतर ही प्राप्त होगी, इससे उच्च कौशल वाले युवाओं का महानगरों की ओर पलायन कम होगा और राज्य में नवाचार की नई पहचान बनेगी.
एसटीपीआई का अनुभव और राष्ट्रीय नेटवर्क
एसटीपीआई देशभर में 68 केंद्रों और 24 सेक्टर विशेष COE के माध्यम से स्टार्टअप और IT इकोसिस्टम को सशक्त बनाने वाली अग्रणी संस्था है, एसटीपीआई के पास सॉफ्टवेयर निर्यात, डेटा सेंटर, इनक्यूबेशन और डिजिटल सेवाओं का व्यापक अनुभव है, इस एमओयू के माध्यम से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय नवाचार प्लेटफॉर्म और COE नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जो राज्य की डिजिटल और तकनीकी पहचान को मजबूत करेगा.
छत्तीसगढ़ की डिजिटल और औद्योगिक विकास की दिशा
छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम राज्य को डिजिटल नवाचार, तकनीकी उद्यमिता और औद्योगिक विकास की नई दिशा में अग्रसर करेगा, यह पहल स्थानीय स्टार्टअप्स, युवाओं और MSME सेक्टर को सशक्त बनाने के साथ राज्य में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देगी.




