CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण: उदेराम साहू का पक्के मकान का सपना हुआ साकार, कच्चे घर से सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की ओर कदम
CG News: छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम कल्लूटोला निवासी उदेराम साहू ने बताया कि, सीमित आय और आर्थिक स्थिति के कारण वे वर्षों तक कच्चे मकान में रहने को विवश थे, बरसात में छत से पानी टपकना, दीवारों में दरारें और सुरक्षा की चिंता उनके जीवन को प्रभावित करती थी.
वित्तीय सहायता से पक्का आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उदेराम साहू को 1.20 लाख रुपये की सहायता मिली, इस राशि से उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करते हुए पक्का, सुरक्षित और टिकाऊ आवास का निर्माण किया.

मनरेगा योजना से रोजगार का लाभ
आवास निर्माण के दौरान मनरेगा योजना के अंतर्गत 90 दिन की मजदूरी उपलब्ध हुई, जिससे निर्माण के दौरान रोजगार और आय का स्थायी स्रोत मिला, इस सुविधा से उन्हें ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी.
स्वच्छ भारत मिशन से बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण से परिवार को स्वच्छता और स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त हुआ, यह कदम परिवार की गरिमा और जीवन स्तर में सुधार का मार्ग प्रशस्त करता है.
जीवन-शैली में सकारात्मक बदलाव
पक्का आवास बनने के बाद उदेराम साहू के परिवार की जीवन-शैली में उल्लेखनीय सुधार हुआ, सुरक्षित आवास, स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य के साथ बच्चों के लिए शिक्षा अनुकूल परिस्थितियाँ उपलब्ध हुई हैं.
ग्रामीण गरीबों के जीवन में स्थायी सुधार
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के जीवन स्तर को स्थायी रूप से सुधारने की दिशा में एक सफल और प्रभावी जनकल्याणकारी योजना के रूप में स्थापित हो रही है.



