CG News: परीक्षा पे चर्चा 2026: छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता
CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का पहला चरण 6 फरवरी 2026 को देशभर के विद्यालयों में प्रसारित किया गया, छत्तीसगढ़ से इस चरण में 36,903 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें कुल 29.87 लाख दर्शकों ने कार्यक्रम देखा, इसमें 26.65 लाख विद्यार्थी, 1.54 लाख शिक्षक और 1.68 लाख पालक शामिल थे.

सामूहिक सहभागिता के माध्यम से जागरूकता
सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 478 सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जहां लगभग 42 हजार नागरिकों ने लाभ उठाया, इस पहल से छात्रों और जनता के बीच शिक्षा और संवाद को बढ़ावा मिला, प्रथम चरण में महासमुंद जिले की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. सृष्टि साहू ने प्रधानमंत्री से सीधे प्रश्न पूछकर राज्य का गौरव बढ़ाया.
![]()
द्वितीय चरण में भी सक्रिय भागीदारी
द्वितीय चरण का आयोजन 9 फरवरी 2026 को किया गया, इस चरण में भी छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी रही, 36,905 विद्यालयों ने कार्यक्रम प्रसारित किया, जिसमें कुल 29.89 लाख दर्शकों ने इसे देखा, 478 सार्वजनिक स्थलों पर 42 हजार नागरिकों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का लाभ लिया.
द्वितीय चरण में प्रधानमंत्री से संवाद
रायपुर जिले के माना कैम्प स्थित पीएम श्री नवोदय विद्यालय के कक्षा 11वीं के छात्र तेजस चन्द्राकर को प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने का अवसर मिला, तेजस ने भ्रमण योग्य स्थलों की जानकारी मांगी, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री ने तहसील, जिला और राज्य स्तर पर स्थलों की सूची बनाने और उनका भ्रमण सीखने के अवसर के रूप में लेने का प्रेरक सुझाव दिया.




